संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:08 AM IST

गुजरात से आई गदा।
– फोटो : संवाद
रायबरेली। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के गजनीपुर मजरे टीसाखानापुर गांव स्थित प्रसिद्ध कष्ट भंजन देव धाम में चांदी की 700 किलो वजन की 22 फीट ऊंची हनुमान जी की गदा स्थापित होगी। शनिवार को गुजरात से गदा मंदिर पहुंची।
कष्ट भंजन देव धाम के पुजारी रामकुमार यादव ने बताया कि गदा को गुजरात में तैयार कराया है। इसका वजन 700 किलो है। पुजारी ने बताया कि गदा को गुजरात के 18 कारीगरों ने 45 दिनों में तैयार किया है। इसमें इंजीनियरों की भी मदद ली गई है। पुजारी रामकुमार यादव ने बताया कि रविवार को विधि विधान से पूजन अनुष्ठान के बाद गदा और दोनों कलशों को स्थापित किया जाएगा। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
