संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 24 May 2025 11:25 PM IST

22 tonnes of suspicious meat seized at Naviganj toll plaza


loader



बेवर। नवीगंज टोल प्लाजा पर पुलिस ने शनिवार को गोरक्षकों की सूचना पर सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल से दिल्ली जा रहे एक कंटेनर से लगभग 22 टन संदिग्ध मीट बरामद किया है। इस मीट की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। प्रतिबंधित मीट होने की आशंका के चलते, पशु चिकित्सा विभाग ने सैंपल लेकर मथुरा जांच के लिए भेजे हैं। संदेह गहराने पर जीएसटी और खाद्य विभाग की टीमें भी जांच में जुट गई हैं। थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर में अवैध रूप से मीट बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास बेवर पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ ट्रक को नवीगंज टोला प्लाजा के पास रुकवा लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर में कई डिब्बे मीट से भरे हुए पाए गए। इस जानकारी के बाद गोरक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार, श्रेयश हिंदू, नितिन हिंदू सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। जब चालक हरिकांत निवासी जालंधर पंजाब से थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पास केवल एक बिल है। जब बिल को देखा गया तो उसमें 22 टन मीट दर्शाया गया था। जिसकी करीब 15 लाख रुपये है। प्रतिबंधित मीट की संभावना के चलते मौके पर पशु चिकित्सक आफरोज को बुलाया गया। टीम ने मीट के सैंपल लिए और जांच के लिए मथुरा भेजा है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें