{“_id”:”66b51b2ae4735afeed0a9b44″,”slug”:”22460-flags-will-be-installed-in-civic-bodies-target-set-by-government-orai-news-c-224-1-ori1001-118251-2024-08-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: निकायों में लगेंगे 22460 झंडे, शासन से लक्ष्य निर्धारित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

– सात निकाय और चार नगर पालिका के लिए निदेशक ने जारी किया पत्र,. तीन दिन चलेगा अभियान

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर पालिका की तैयारी जोरों पर हैं। सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर साफ सफाई करवाई जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर रंगाई पुताई का काम भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही शासन स्तर से झंडा लगाने का लक्ष्य भी सभी निकायों के लिए निर्धारित हो गया है।

नगरीय निकाय निदेशालय ने जिले के सभी निकायों को झंड़ा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें चार नगर पालिका और सात नगर पंचायत में 22,460 हजार झंडे लगाए जाएंगे। सभी निकायों को 12 अगस्त तक झंडे लेने होंगे। इसके बाद 13 से लेकर 15 अगस्त तक सभी झंडे घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों में लगवा दिए जाएंगे।

नगर पालिका उरई में 9,140, जालौन में 3,840, कालपी में 2,540, कोंच में 2,640, नगर पंचायत एट में 700, कदौरा में 800, कोटरा में 500, माधौगढ़ में 700, नदीगांव में 400, रामपुरा में 700, ऊमरी में 500 झंडे लगाए जाएंगे।

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी की जा रही है। साफ सफाई के लिए रात में भी काम किया जा रहा है।सभी चौराहों की धुलाई होगी। रंगाई भी होगी। फूल मालाओं से प्रतिमाओं को सजाया जाएगा। तिंरगा रंग की झालर लगेगी। इसके साथ ही रैली भी निकाली जाएगी। झंडे का जो लक्ष्य शासन मिला है। उनको भी लिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *