24 villages will be included in the scope of Yamuna Expressway not ADA proposal will be sent to the government

ADA
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा विकास प्राधिकरण में सीमा विस्तार होगा। जहां एक तरफ 84 नए गांव जोड़े जाएंगे, तो दूसरी तरफ 24 गांव एडीए की सीमा से बाहर होंगे। बाहर होने वाले गांव एडीए की जगह यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की सीमा में शामिल होंगे।

Trending Videos

एडीए की सीमा में फिलहाल 168 गांव हैं। छह गांव आंशिक रूप से बाहर हैं। उन्हें एडीए मानचित्र व महायोजना 2031 में जगह नहीं मिली। इनके अलावा 84 नए गांव जोड़े एडीए में शामिल होंगे। जिसके बाद एडीए की सीमा में कुल 246 गांव आएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण एत्मादपुर क्षेत्र में 24 गांव को शामिल करना चाहता है। यह गांव एक्सप्रेस-वे किनारे स्थित होने के कारण यीडा के लिए उपयोगी है। यहां यीडा औद्योगिक विकास व अन्य योजनाएं शुरू कर सकता है।

जिन गांव को एडीए से बाहर किया जाएगा उनमें घिंगरौली मुस्तकिल, अहतमाली, मदनपुर मुस्तकिल व एहतमाली के अलावा बिहारीपुर, बहरामपुर, सराय दायरूपा शामिल हैं। इनके अलावा नया बांस, हाजीपुर खेड़ा, नेकपुर, गुढ़ा, गिजौली मुस्तकिल व अहतमाली, मलूपुर, धौरऊ, कुबेरपुर, छलेसर, चौगान, बलरामपुर, सोरई आदि 24 गांव को डिनोटिफाई करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने एडीए उपाध्या को सीमा विस्तार में शामिल और बाहर होने वाले गांव से पड़ने वाले प्रभाव की अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *