– विभाग ने किसान फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए चलाया अभियान, इसके बाद भी किसानों में नहीं दिख रहा रुझान
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। किसान फार्म रजिस्ट्री के प्रति उदासीन रवैया दिखा रहे हैं। जिले में कुल 2,95,500 किसानों में से अब तक मात्र 1,32,763 किसानों ने ही रजिस्ट्री कराई है। यह कुल किसानों का केवल 44.92 प्रतिशत है। हालांकि अभी फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। किसानों को लगातार मौका दिया जा रहा है, यदि वह इसे नहीं कराते हैं तो भविष्य में किसान सम्मान निधि से वंचित किया जा सकता है।
सरकार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा रही है, लेकिन किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि झांसी जनपद में 50 फीसदी भी फॉर्मर रजिस्ट्री का आंकड़ा नहीं पहुंच सका है। बताया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से वंचित हो जाएंगे। झांसी जिले में 2,95,500 किसानों पंजीकृत हैं। फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए 2,66,627 का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन लक्ष्यपूर्ति कई अभियान और कैंप के बाद भी पूर्ण नहींं हो सकी है। एक अगस्त तक जनपद में 1,32,763 किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री कराई है।
……..
– सरकार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करा रही है, लेकिन किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री करने में रुचि नहीं ले रहे है। सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान भविष्य में योजनाओं के लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं।
– महेंद्र पाल सिंह, उप निदेशक, कृषि