मऊ वासियों के लिए खुशखबरी है। बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब दिल्ली जाना आसान होगा। लंबी दूरी के आठ नए रूटों पर मऊ डिपो की 16 बसें चलेंगी। इनमें सबसे लंबा रूट दिल्ली का 1700 किमी है।
{“_id”:”66ed5f1dc0ff0ba1f90eeae9″,”slug”:”30-ordinary-roadways-and-two-ac-buses-will-run-from-mau-to-many-routes-including-delhi-2024-09-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मऊ वासियों के लिए खुशखबरी: दिल्ली जाना होगा आसान, 30 साधारण रोडवेज और दो एसी बसें जिले को मिलेंगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मऊ डिपो में खड़ी बसें व मौजूद यात्री।
– फोटो : अमर उजाला
मऊ डिपो की 12 रोडवेज बसों के नीलाम होने के बाद बसों की संख्या कम न हो इसके लिए 20 साधारण और दो एसी बसें भेजी जा रही हैं। वहीं दोहरीघाट डिपो में भी 10 साधारण रोडवेज बसें शामिल होंगी। ये बसें लंबी दूरी की आठ नए रूटों पर चलाई जाएंगी। मुख्यालय से इन रूटों का निर्धारण कर सभी डिपो को भेज दिया गया है। बसें पर्याप्त चालक और परिचालक मिलने के बाद ही भेजी जाएंगी।
मऊ और दोहरीघाट डिपो के अलावा आजमगढ़ मंडल के पांच अन्य डिपो के भी नई बसों की सौगात मिलेगी। मुख्यालय से आजमगढ़ मंडल के सभी सात डिपो के लिए 114 बसों की सूची तैयार की है। इसमें 10 एसी और चार स्लीपर बसें शामिल हैं। साथ ही 20 छोटी बसें भी भेजी जाएंगी, जिन्हें जनपद के ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। हालांकि मऊ और दोहरीघाट डिपो की सूची में छोटी बसें नहीं हैं।