30 thousand jawans take control of Ayodhya.

अयोध्या में तैनात सुरक्षाकर्मी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एसपीजी ने डेरा डाल दिया है। परिसर समेत प्रधानमंत्री के आवागमन के सभी मार्गो पर सुरक्षा व्यवस्था उन्हीं के नियंत्रण में है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 30,000 से अधिक जवान अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभाल चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें जिम्मेदारियां आवंटित करते हुए तमाम दिशा-निर्देश दिए हैं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 7,000 से अधिक अतिथियों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान जिले का सुरक्षा घेरा अभेद्य किया गया है। येलो जोन व रेड जोन के अलावा विभिन्न इलाकों में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लैंडमाइन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन समेत तमाम आधुनिक उपकरणों का भी प्रयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – गर्भगृह में विराजमान हुए प्रभु श्रीराम, मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने

ये भी पढ़ें – आंखन देखी : सीता ब्याह कर अयोध्या आईं तो ससुर दशरथ ने बनवाया मंदिर, सास कैकेयी ने मुंह दिखाई में दिया महल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें