3000 people of Bahadurpur lost due to filth

गांव बहादुरपुर का कीचड़भरा मुख्यरास्ता
– फोटो : संवाद

विस्तार


लगभग 3000 की आबादी और 1280 मतदाताओं वाले गांव बहादुरपुर के निवासी गंदगी और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। मुख्य रास्ते से लेकर हर गली मोहल्ले की हालत बहुत खराब है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे और अध्यापकों को कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है।

वहीं पानी की पाइप लाइन बिछाने वालों ने गलियों को खोदकर पूरे गांव की व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है। कुछ लोगों द्वारा सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे कर लिए गये है। जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी गली मोहल्लों में ही भरा रहता है। इससे बुजुर्ग, छोटे बच्चों समेत आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

करीब दो साल पूर्व गांव में स्थित सरकारी विद्यालय की इमारत जीर्णोद्धार के नाम पर तोड़ दी गई थी, जो अब तक नहीं बनी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव में हुई जातीय राजनीति के कारण गांव के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों ने विधायक, सांसद, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत ब्लाक से जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालयों में कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *