इटावा। पांच दिन पहले हुई बारिश के चलते सुबह-शाम कड़ाके की ठंड हो रही है जबकि दोपहर में मौसम खुलने से राहत मिल रही है। सुबह-शाम की ठंड में लोग लापरवाही कर रहे हैं जो उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में सबसे अधिक सर्दी से संबंधित 317 मरीज पहुंचे। इसमें जांच कराने में पांच मरीजों को निमोनिया निकला। डॉक्टर ने बदलते मौसम में लापरवाही न बरतने की सलाह दी।

सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह होते ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू शुरू हो गई। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक 1053 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार व वायरल संबंधी 317 मरीजों की डॉक्टर ने जांच करवाई।

इसमें पांच मरीजों को निमोनिया निकला। इसमें तीन बच्चे व दो महिलाएं शामिल थी। डॉ. उज्जवल यादव ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश से ठंडक अचानक बढ़ गई है। सुबह-शाम अधिक ठंड हो रही है जबकि दोपहर में धूप निकलने से लापरवाही करते हैं। इसमें बच्चे अधिक लापरवाही करते हैं। इससे वह जल्द ही बीमार पड़ रहे हैं।

डॉ. उज्जवल यादव ने एक-एक करके मरीजों को देखने के बाद उनकी जांच करवाई। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दवा दी। साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *