
मंडलायुक्त आगरा
– फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में मंडलायुक्त को बताया कि 32 स्कूली बसों को नोटिस देने के छह महीने बाद भी फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए। इसके उलट वह बसें सड़कों पर दौड़ते रहे। स्कूल के बच्चों को अनफिट बसों में सफर करना पड़ रहा था। इस पर मंडलायुक्त ने परमिट निलंबन के साथ 90 दिन के अंदर फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
