संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 23 May 2025 12:17 AM IST

{“_id”:”682f7134e60d70b6190fda74″,”slug”:”35-lakh-fine-imposed-on-illegal-sand-mining-seven-machines-seized-orai-news-c-224-1-ori1001-129591-2025-05-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: अवैध मौरंग खनन पर 35 लाख का जुर्माना, सात मशीनें जब्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 23 May 2025 12:17 AM IST

उरई। अवैध मौरंग खनन की सूचना पर पहुंची टीम टास्क फोर्स की टीम ने दो खंडों से सात प्रतिबंधित मशीनें जब्त कर लीं। कार्रवाई से खनन करने वालों में खलबली मची है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर टास्क फोर्स की टीम ने टीकर क्षेत्र में छह प्रतिबंधित मशीनें व सिकरी व्यास खंड पर एक प्रतिबंधित मशीन को खनन करते हुए पकड़ लिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित दोनों पट्टेदारों पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी प्रतिबंधित मशीनों को सीज कर दिया। डीएम ने कहा कि जनपद में किसी भी कीमत पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी तत्परता और कठोरता से ऐसे मामलों पर कार्रवाई करता रहेगा। (संवाद)