{“_id”:”671e7d96534f4d7ed6059dcc”,”slug”:”38-thousand-metric-tons-of-fertilizer-will-reach-the-district-today-orai-news-c-224-1-ori1005-121557-2024-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: जिले में आज पहुंचेगी 38 हजार मीट्रिक टन खाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

समितियों में खाद न होने से भटकने को मजबूर हैं किसान

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। रबी की फसल की बुवाई के लिए जिले में खाद के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। समितियों में खाद न होने से किसान भटकने को मजबूर हैं। तीन दिन से जिले की अधिकतर समितियों में खाद नहीं है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि सोमवार को सुबह खाद की 38 हजार मीट्रिक टन की खेप जिले में आ जाएगी। इससे खाद की किल्लत खत्म हो जाएगी।

जिले की 66 समितियों में से अधिकतर समितियों में डीएपी खाद नहीं है। रबी की फसल की बुआई का इस वक्त सही समय है। खाद न मिलने से किसानों की फसल बुआई में देरी हो रही है। खाद न होने से किसान भटक रहे हैं। हालत यह है कि बीस बोरी की जरूरत होने पर एक बोरी खाद मिल रही है।

किसानों का कहना है कि खाद न मिलने से बुआई प्रभावित हो रही है। इससे फसल पर प्रभाव पड़ेगा। वैसे ही खरीफ की फसल बर्बाद होने से उनके पास दूसरा कोई साधान नहीं है। अब खाद की वजह से उन्हें बुवाई में देरी हो रही है।

जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि जिले में 38 हजार मीट्रिक टन की खाद की खेप सोमवार को पहुंच जाएगी। इसके बाद सभी समितियों में मांग के सापेक्ष खाद पहुंचा दी जाएगी। कहा कि इसके बाद खाद के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *