इटावा। जिले में 14 और 15 मार्च को पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा होगी। जिले के 11 केंद्रों में 3840 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराए जाने को लेकर व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। इसके लिए बैठक कर जिम्मेदारी तय की गई हैं।जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक हुई।
इसमें बताया कि परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। सभी परीक्षार्थी सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए 9:30 तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर मुख्य गेट से ही तलाशी शुरू होगी।
परीक्षा की कार्यकारी संस्था सुरक्षा की जांच करेगी। आधार कार्ड की जांच होगी। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, शास्त्री चौराहा, आईटीआई चौराहा, सीओ सिटी चौराहा और नौरंगाबाद चौराहा पर हेल्प डेस्क बनेंगी।
