{“_id”:”6789f440b08e56548107c6f7″,”slug”:”4-50-lakh-rupees-stolen-from-businessman-s-scooter-three-friends-act-caught-on-cctv-police-arrested-two-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: व्यापारी के स्कूटर से उड़ाए 4.50 लाख रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई तीन दोस्तों की करतूत; पुलिस ने दो दबोचे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
agra police – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की कोतवाली पुलिस ने ड्राई फ्रूट व्यापारी के स्कूटर से 4.50 लाख रुपये चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे की तलाश की जा रही है। दोनों के कब्जे से 2.20 लाख रुपये, दो मोबाइल, एक बैग व अन्य सामान बरामद किया गया।
Trending Videos
बृजधाम कमला नगर निवासी विश्वास अग्रवाल ड्राई फ्रूट व्यापारी हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 31 दिसंबर को वह घर से स्कूटर की डिकी में रखकर 4.50 लाख रुपये लेकर दुकान आए थे। वहां से रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान की। बृहस्पतिवार को थाना इरादतनगर के गांव पनौता निवासी शैलेंद्र और थाना मलपुरा के भाईगांव निवासी सोहेल को गिरफ्तार किया गया। शाहगंज के खेरिया मोड़ निवासी तीसरे आरोपी बंटी की तलाश की जा रही है।
बंटी ने बनाया था प्लान
आरोपी शैलेंद्र ने बताया कि उसके दोस्त बंटी ने चोरी का प्लान बनाया था। 31 दिसंबर को उसने (शैलेंद्र) सोहेल के साथ मिलकर रुपये चुराए। अकेला लेकर चला गया। बाद में दोस्तों को बताया कि सिर्फ 1.50 लाख रुपये मिले हैं। वह तीनों ने बांट लिए थे। बचे 2.20 लाख शैलेंद्र ने अपने पास रख लिए थे।