{“_id”:”68a35499ba2209d96c062374″,”slug”:”4-flights-back-on-schedule-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1343338-2025-08-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: दिल्ली, मुंबई की चार उड़ानें बहाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट का रनवे 24 घंटे के लिए खोला जा चुका है, जिससे अब विमानों की संख्या बढ़ने लगी हैं। इंडिगो ने छह महीने बाद मुम्बई व दिल्ली की चार उड़ानें वापस शुरू कर दी हैं। इससे यात्रियों को राहत होगी।
दरअसल पहली मार्च से रनवे मरम्मत के लिए दिन की फ्लाइटें बंद थीं। बीते 16 अगस्त से रनवे दिन में भी खुल गया। इससे एयरलाइंस बंद फ्लाइटें बहाल कर रही हैं। इंडिगो की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 2243 और दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6ई 2113 बहाल कर दी गई हैं। पहली मार्च से दोनों फ्लाइटें स्थगित हो गई थीं। इसी क्रम में लखनऊ से मुम्बई की इंडिगो की उड़ान 6ई 5302 और मुम्बई से लखनऊ की उड़ान संख्या 6ई 2442 भी बहाल कर दी गई हैं।