बरौली अहीर। थाना ताजगंज क्षेत्र के श्यामों और दिगनेर गांवों में प्रधानमंत्री योजना के नाम पर करीब 400 महिलाएं ठगी का शिकार हो गईं। दोनों गांव की महिलाओं ने दो युवकों पर पैकिंग मशीन देने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठ लेने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर दरोगा के फटकार लगाने का भी आरोप है।

Trending Videos

महिला नारायणी देवी और विनीता ने बताया कि दो युवकों ने प्रधानमंत्री योजना के तहत पैकिंग मशीन देने का वादा किया। उन्होंने इसके लिए उन्हें पहले से कुछ पैसे जमा करने होंगे। इस दौरान दोनों युवकों ने प्रति महिला से 5500 रुपये मशीन देने के नाम पर ले लिए। बताया कि करीब 80 महिलाओं ने युवकों को रुपये दिए थे। अब युवकों ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया है। रविवार को 50 से अधिक महिलाएं चौकी एकता पर पहुंचीं और प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस दौरान चौकी के दरोगा ने महिलाओं को फटकार लगाई। कहा कि क्या पुलिस से पूछकर युवकों को पैसे दिए थे। फिलहाल पुलिस से महिलाओं ने शिकायतीपत्र दिया है। वहीं, महिलाओं को फटकार लगाने के मामले में थाना प्रभारी को जांच करने के लिए कहा गया है। मौके पर गायत्री, लज्जा बती, सोनम, पुष्पा, रेनू, नारायण देवी, ज्योति, सरोज, रजनी, रीता, आशा, अनीता, उर्मिला, रेखा, रूबी, मीना, रामो, रूपवती, मीरा, पूनम, ऋतिक, पूजा, अनुष्का, ज्योति आदि प्रदर्शन में शामिल रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *