इटावा। प्रदेश की हॉट सीटों में से एक मानी जाने वाली जिले की जसवंतनगर सीट से एसआईआर के बाद 47,194 वोट कम हो गए हैं। यह सीट सपा के गढ़ की सबसे मजबूत सीट कही जाती है। यहां से सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में 90,979 वोटों से जीत दर्ज की थी। अब इस हॉट सीट से 47,194 वोट कटने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
