संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 09 Jan 2025 02:47 AM IST

loader

5 years imprisonment, 2.30 lakh fine for making video viral



आगरा। दो सगे भाइयों ने खेत पर काम करने गई युवती की अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दी। अदालत ने बरहन क्षेत्र के प्रताप और भरत दोनों सगे भाइयों को दोषी पाया। जिला जज विवेक संगल ने उन्हें 5-5 साल कारावास और 2.30 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Trending Videos

पीड़िता के भाई ने 13 जुलाई 2023 को थाना बरहन में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि जब उनकी बहन खेत पर जाती तो आरोपी प्रताप और भरत कमेंट करते थे। बहन ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। बाद में बहन को अकेला देखकर खेत में पकड़ लिया। निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना ली। छोटे भाइयों को मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई।

घटना के बारे में किसी को नही बताया था। बाद में गांव के कुछ युवकों ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बहन की अश्लील वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दी है। वह परिवार सहित आरोपियों के घर समझाने के लिए गए थे। तब आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें