
{“_id”:”6922f3583557a58a090ec9a3″,”slug”:”video-video-50-fasatha-maraja-saratha-jakama-bkhara-va-khasa-sa-paugdhata-jal-ka-30-paecasa-para-lga-makhayamatara-jana-aaragaya-mal-2025-11-23″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: 50 फीसदी मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ित, जिले की 30 पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। गौरीगंज सीएचसी के जेठू मवई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीतांबर कनौजिया की मौजूदगी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 11:10 बजे मेले में लैब सहायक अखिलेश तिवारी, अजय, एएनएम आदि मौजूद मिली। उस समय तक मेले में 14 मरीजों का इलाज हो चुका था। पांच मरीजों की जांच हुई थी।
मेले में इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग राम सजीवन ने चिकित्सक को बताया कि साहब… कई दिनों से जुकाम, बुखार, खांसी के साथ सांस फूल रही है। बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी। जेठू मवई गांव निवासी क्रांती ने बताया कि जुकाम के साथ खांसी आ रही है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ परहेज करने को कहा है। शालू ने बताया कि वह भी तीन दिनों से जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। देशी उपचार किया, लेकिन आराम नहीं मिला। आज यहां मेले में चिकित्सक को दिखाया है, उन्होंने दवा देने से ठंड से बचने की सलाह दी है।
शाहगढ़ निवासी राधव ने बताया कि करीब एक साल से उन्हें बीच-बीच में सीने में दर्द की समस्या लगातार बनी रहती है। बाहर भी इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिला। आज यहां पर चिकित्सक को दिखाया है। चिकित्सक ने दवा देने संग एक्सरे कराने की सलाह दी है। वहीं जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया।
सीएमओ ने मेले का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने रविवार को इन्हौना और राजा फत्तेपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चले रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जगह चिकित्सक व कर्मी मौजूद मिले। सीएमओ ने मेले में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके संबंध में चिकित्सकों व कर्मियों को निर्देश दिया।