भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस के अन्याय और अत्याचार को देश कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस आजाद देश को गुलाम बनाना चाहती थी।
Trending Videos

आपातकाल के काले अध्याय के 50 साल पूरे होने पर भाजपा ने आरबीएस काॅलेज स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया ने भाजपा की वरिष्ठ नेता दिवंगत विजयाराजे सिंधिया को 19 माह तक जेल की कोठरी में रखे जाने का वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि वह घुटने टेक दें और कांग्रेस में शामिल हो जाएं, लेकिन उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए समझौता करना स्वीकार नहीं किया।
ये भी पढ़ें – Circle Rate: आगरा में सर्किल रेट की नई सूची जारी, जानिए कहां सबसे महंगी और कहां सस्ती है जमीन