500 years old Lodhi period mosque in Agra collapsed due to lack of maintenance

लोदी कालीन मस्जिद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में 500 साल पुरानी लोदी कालीन मस्जिद का नामोनिशान बारिश ने मिटा दिया। तीन दिन तक लगातार हुई बारिश में सिकंदरा में होली पब्लिक स्कूल के सामने बनी तीन गुंबदों वाली मस्जिद ढह गई। तीन में से दो गुंबद गिर गए हैं। तीसरा भी गिरने के कगार पर है। यह मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से संरक्षित नहीं थी, लेकिन इसे एडॉप्ट हेरिटेज स्कीम के तहत संरक्षण के लिए चुना गया था।

Trending Videos

शनिवार को मस्जिद ढही। इस मस्जिद को आठ फीट ऊंचे फाउंडेशन पर बनाया गया था। इसमें तीन गुंबद थे। बीच का गुंबद बड़ा और किनारे के दो गुंबद छोटे आकार के थे। इसकी दीवारों पर लाइम पनिंग की गई थी, जबकि छत पर डायमंड कट प्लास्टर और डिजाइन बना हुआ था। बारिश के कारण ककैया ईंटों और चूने की यह इमारत गिर गई। इसके आसपास कई ठेल और स्टॉल लगने लगे थे, जिनमें एक खोखा क्षतिग्रस्त हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *