– खाद के अवैध भंडारण पर कृषि व आपूर्ति विभाग की टीमों ने मारा छापा

-महेवा के ग्राम नूरपुर का मामला, 600 लीटर से ज्यादा डीजल भी मिला

संवाद न्यूज एजेंसी

कालपी। तहसील क्षेत्र के नूरपुर गांव में खाद के अवैध भंडारण की सूचना पर कृषि विभाग व आपूर्ति विभाग की संयुक्त छापा मारा की। टीम को किसान के घर से 52 बोरी डीएपी एवं 100 बोरी यूरिया मिली है। टीम को भारी मात्रा में डीजल भी मिला है।

खाद की कालाबाजारी को लेकर कृषि विभाग ने कई बंदिशें लगाई है। निजी लाइसेंस धारकों को प्रतिदिन 25 से 50 बोरी डीएपी बेचने की इजाजत दी गई है। साथ ही महज 2 बोरी प्रति किसान को देने की भी नसीहत दी गई है। यूरिया की बिक्री भी खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर की जा रही है। जिससे बाजार में खाद की उपलब्धता कम न हो।

महेवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में प्रशासनिक अधिकारियों को खाद के अवैध भंडारण की सूचना मिली। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, आपूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार ने पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थल पर छापेमारी की। टीम को किसान सुरेंद्र सिंह के मकान से 52 बोरी डीएपी, 100 बोरी से अधिक यूरिया के अलावा लगभग 600 लीटर डीजल भी मिला।

टीम ने कब्जे में लेकर आटा सहकारी समिति की गोदाम में रखवा दिया है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक, इतनी मात्रा में किसान के पास खाद कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। सभी सहकारी समितियों के निजी खाद विक्रेताओं की बिक्री और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें