संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 25 Oct 2024 11:31 PM IST

55 kg contaminated sweets thrown away



कासगंज। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने निरीक्षण के के दौरान दुकानों पर दूषित मिली 55 किलो मिठाई और 150 किलो रायता बूंदी को फिंकवा दिया। इसके साथ ही सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों की जांच की। सिढ़पुरा के सुभाष स्वीट्स पर 30 किलो दूषित छैना मिला। इसे फिंकवा दिया साथ ही खोआ व छैना का नमूना भी लिया। इंद्रदेव मिष्ठान भंडार से पनीर व चमचम का नमूना लिया। दुकान पर 25 किलो दूषित चमचम मिली। इसे फिंकवा दिया गया।कासगंज के पहाड़पुर माफी में राजीव की दुकान पर रायता बूंदी चेक की गई। यहां 150 किलो बूंदी दूषित मिली। इसे फिंकवा दिया गया। बूंदी के अलावा रिफाइंड व मैदा का भी नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *