संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 27 Sep 2024 11:55 PM IST

55 thousand rupees withdrawn from account after mobile theft

Trending Videos



मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरटीला निवासी एक युवक का मोबाइल चोरी करने के बाद खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने कई बार शिकायतें की, लेकिन न तो कोई सुनवाई हुई न ही मुकदमा दर्ज हो सका। पीड़ित ने अब एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos

भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरटीला निवासी गोविंद अवस्थी ने बताया कि 20 जुलाई को वह बाजार गए थे। इस दौरान किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी फोन का पता नहीं लग सका। चोरी के बाद दूसरी सिम को निकलवा कर चालू कर लिया। कुछ दिन बाद उनके खाते से फोन पे जरिए 55549 रुपये निकाल लिए गए। इसकी शिकायत उन्होंने बैंक में जाकर दी। साइबर सेल में भी शिकायत की लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराए जाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *