
निखिल उर्फ रज्जू की फाइल फोटो और गमगीन बैठे परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल फोन में मौत का आसान तरीका देखकर एक किशोर ने कमरे में लगी खूंटी से गमछे से फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फंदे में लटकता देखकर परिजन से उतर कर अस्पताल लाएं, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कस्बे के वार्ड संख्या 18 रवींद्रनाथ टैगोर नगर के निवासी अवधेश साहू का पुत्र निखिल उर्फ रज्जू (11) कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। पिता ने बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे स्कूल से आकर घर में कमरे के अंदर पड़े सोफे में बैठकर मोबाइल देख रहा था।
