नगला मनी के पास माइनर व पुलियों की सफाई न होने की वजह से कचड़ा पुलिया में फंस गया। इस पानी आगे बढ़ने के जगह ओवरफ्लो होकर पटरी व आसपास के खेतों में भरने लगा।

{“_id”:”673e1effa3ff6ae4bd00629a”,”slug”:”60-bigha-crop-filled-with-water-due-to-minor-overflow-2024-11-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hathras News: माइनर हुआ ओवरफ्लो, 60 बीघा फसल में भरा पानी, किसान परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गांव नगला मनी में आलू के खेतों में भरा पानी
– फोटो : संवाद
सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला मनी के खतों से गुजरने वाली पीहुरा रजबहा से निकली माइनर 19 नवंबर रात पुलिया में कचड़ा भरने से ओवरफ्लो हो गई। इससे आसपास की करीब 60 बीघा आलू की फसल पानी से लबालब हो गई। खेतों में पानी भरने की जानकारी किसानों को सुबह हुई।
पीहुरा रजबहे से जुड़े माइनर में 19 नवंबर को पानी आ गया। नगला मनी के पास माइनर व पुलियों की सफाई न होने की वजह से कचड़ा पुलिया में फंस गया। इस पानी आगे बढ़ने के जगह ओवरफ्लो होकर पटरी व आसपास के खेतों में भरने लगा। इसकी जानकारी किसानों कों 20 नवंबर की सुबह खेतों पर पहुंचने पर हुई। जैसे ही किसानों ने खेतों को पानी से भरा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
गांव नगला मनी के किसानों की करीब 60 बीघा आलू के खेतों में पानी भर गया। इनमें से लायक सिंह नेताजी की 15 बीघा, रविंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह की चार-चार बीघा, बालकिशन और बनवारी की तीन-तीन बीघा फसल में पानी भर गया। किसानों ने बताया है कि माइनर ओवफ्लो होने की सूचना उन्होंने सिंचाई विभाग को दी थी, लेकिन इसके बाद भी मौके पर न कोई कर्मचारी पहुंचा है और न ही कोई अधिकारी। इसको लेकर क्षेत्रीय किसानों में काफी नाराजगी थी। किसानों खुद ही कचड़े से अटी पड़ी पुलिया से कचड़ा हटाकर पानी के आगे बढ़ने की व्यवस्था की।