{“_id”:”66c7adbb16147f251e04e354″,”slug”:”60-cattle-were-found-on-paper-27-on-the-spot-bdo-expressed-displeasure-orai-news-c-224-1-ka11004-118761-2024-08-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कागजों में 60, मौके पर 27 मिले \nगोवंश, बीडीओ ने जताई नाराजगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
माधौगढ़। बीडीओ ने अस्थायी गोशाला अतरेहटी का निरीक्षण किया। गोशाला में सड़ा भूसा मिलने, चरही में बबूल के पेड़ खड़े होने और कागजों में दर्ज 60 गोवंशो में से सिर्फ 27 गोवंश मिलने पर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की।
गुरुवार दोपहर बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा अस्थायी गोशाला अतरेहटी पहुंचे। गोशाला में लगभग 7-8 क्विंटल सड़ा भूसा मिला। गोवंशों के पानी पीने के लिए बनाए गए टैंक में मिट्टी भरी थी। वहीं, चरही में बबूल के पेड़ खड़े मिले। कागजों में गोशाला में 60 गोवंश दर्ज हैं। जबकि मौके पर 27 गोवंश मिले। जिसका लगभग 90 हजार रुपये प्रतिमाह धनराशि निकाली जा रही हैं। इस पर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की।
गोपालक रामगोपाल ने बताया कि भूसा खराब होने से दिन में गोवंशों को खेत में चराने भेज दिया जाता है, शाम को वापस लाते हैं। गोशाला में बंद कर घर चले जाते हैं। प्रधान प्रतिनिधि जयराम व सचिव सचिन की मिलीभगत से गोशाला के संचालन, रखरखाव में लापरवाही बरती जा रहीं हैं। जबकि गोवंशों के खानपान के लिए लगभग 90 हजार रुपये प्रतिमाह निकाले जा रहे हैं। बीडीओ का कहना हैं कि गोवंश के लिए प्रतिमाह धनराशि आहरित होने के बावजूद गोशाला की हालात बदतर है। गोशाला के निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। निर्देश के बाद भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम ने बरखेड़ा गोशाला का निरीक्षण किया
कदौरा। डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम सुशील कुमार सिंह ब्लॉक क्षेत्र के बरखेरा गांव स्थित गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने भूसा, हरा चारा, दाना आदि का स्टॉक व रखरखाव देखा। मौजूद गोवंशों की गिनती कराकर अभिलेखों से मिलान किया। गोशाला में पानी तथा प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौजूद प्रधान सचिव और केयर टेकर को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं को बनाए रखें। इस दौरान सचिव नवीन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र पाल,लेखपाल अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
गोशाला के केयरटेकर पर मवेशी अन्ना छोड़ने का आरोप
जालौन। गोशाला का केयर टेकर गोशाला से जानवरों को अन्ना छोड़ देता है। जिससे जानवर फसल में घुसकर फसल को बर्बाद कर रहे हैं। ग्राम नौरेजपुर निवासी किसान लालसिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में अस्थायी गोशाला बनी है। गोशाला में केयर टेकर भी नियुक्त है। बताया कि गोशाला के पास ही उनका और अन्य किसानों का खेत है। जिसमें उन्होंने तिल व ज्वार की फसल बोई है। आरोप लगाया कि गोशाला में नियुक्त केयर टेकर गोशाला में बंद जानवरों को अक्सर अन्ना छोड़ देते हैं। यह अन्ना जानवर खेतों में घुसकर फसल को नष्ट कर देते हैं। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति पहुंच रही है। इस बाबत केयर टेकर से बात करने पर वह झगड़े पर आमादा हो जाता है। किसान ने एसडीएम से गोशाला से पशुओं को अन्ना छोड़ने वाले केयर टेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
ट्रक की टक्कर से दो गोवंश घायल
कदौरा। जिला प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी सड़कों पर अन्ना गोवंश डेरा जमाए बैठे है। गुरुवार सुबह आठ बजे बेरी रोड में मौरंग भरकर आ रहे लक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए सड़क में बैठे अन्ना गोवंशों को टक्कर मार दी। जिस पर दो गोवंश ट्रक के नीचे फंसकर घायल हो गए। दुकानदारों और अन्य लोगों ने किसी तरह घायल गोवंशो को बाहर निकालकर पशु चिकित्सक को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटेरिया ने गोवंशों का इलाज किया। कस्बे के रामकुमार, सुनील सिंह आदि का कहना है कि बेरी रोड सहित हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे पर सुबह शाम अन्ना गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहे है। (संवाद)
