654 lakh rupees recovered in the second phase of OTS scheme

गिलौला क्षेत्र के गांव में कैंप लगवाकर विद्युत बिल जमा कराते निगम के अ​धिकारी व कर्मचारी।

श्रावस्ती। विद्युत निगम की ओर से बकाया बिल वसूली के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का दूसरा चरण बुधवार को समाप्त हुआ। इस दौरान उपभोक्ताओं ने 654 लाख रुपये का भुगतान किया। जबकि एक माह में कुल 13 करोड़ 79 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है।

Trending Videos

विद्युत निगम की ओर से जिले में तीन चरणों में ओटीएस योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गांव-गांव कैंप लगाकर बकाया विद्युत बिल का भुगतान कराया जा रहा है। योजना का दूसरा चरण एक से 15 जनवरी तक चला। जिसमें एक लाख 29 हजार 823 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया था। इनमें से 4,700 उपभोक्ताओं से वसूली की गई। वहीं दूसरे चरण में 125 गांवों में कैंप लगाकर छह करोड़ 54 लाख रुपये की वसूली हुई। पहले चरण में पांच हजार 904 उपभोक्ताओं से सात करोड़ 25 लाख रुपये वसूले गए थे। अधिशासी अभियंता राज नरायन ने बताया कि दूसरा चरण खत्म हो चुका है। समाधान योजना का तीसरा चरण बृहस्पतिवार 16 से 31 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत विभिन्न उपभोक्ताओं को अधिभार में श्रेणीवार 70 से 30 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *