6th class Girl student left a letter at home

थाना क्वार्सी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



अलीगढ़ में क्वार्सी इलाके में रहने वाले एक असिस्टेंट प्रोफेसर की बेटी 25 दिसंबर शाम से लापता है। उसने घर में चिट्ठी छोड़ी है, जिसमें लिखा है कि अब्बू आप मुझे फुटबॉल खेलने का सपना पूरा नहीं करने दोगे। इसलिए मैं अपना सपना पूरा करने जा रही हूं। परिवार ने बेटी के लापता होने के बाद पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू कर दी है। 

क्वार्सी के धौर्रा इलाके में रहने वाले प्रोफेसर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी घर के पास के ही एक स्कूल में छठवीं की छात्रा है। 25 दिसंबर को वह स्कूल गई और वहां से लौटकर आने के बाद खाना भी खाया। उसके बाद शाम पांच बजे से लापता है। बालिका काफी देर तक नहीं मिली तो परिजन परेशान हुए। उसका सामान चेक किया तो उसमें एक चिट्ठी मिली। जिसमें लिखा है कि अब्बू आप मुझे फुटबॉल खेलने का सपना पूरा नहीं करने दोगे। इसलिए मैं अपना सपना पूरा करने जा रही हूं। मुझे माफ करना। वह घर से फुटबॉल के जूते, एक जोड़ी कपड़े हरे रंग के बैग में रखकर और काले रंग की पेंट, गेरूआ रंग की जैकेट पहनकर गई है। 

 बाद में परिजन थाने पहुंचे, जहां तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस व परिजन स्कूल भी गए। साथी बच्चों से बात की तो बच्चों ने स्वीकारा कि वह कहीं पांच तारीख को फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने जाने की बात कह रही थी। पिता के अनुसार वह उनसे फुटबॉल खेलने की बात कहती थी, जिस पर उसे समझाया था कि उसका प्रवेश फुटबॉल में कराया जाएगा। मगर ऐसा नहीं पता था कि चली जाएगी। 

पांच बेटियों में वह सबसे बड़ी है। इधर, पुलिस ने आसपास के जिलों में बालिका की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्कूल के पास के सीसीटीवी देखे गए हैं। जिस अपार्टमेंट में परिवार रहता है, वहां सीसीटीवी खराब मिले हैं। इंस्पेक्टर सुभाष कठेरिया ने बताया कि प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द बरामदगी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें