case of teacher doing obscenity with seventh class girl students has come to light in Agra

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है और यहां तैनात शिक्षक बच्चों के भगवान। लेकिन भगवान ही राक्षस प्रवृत्ति के कर्म करें तो बच्चों पर क्या असर होगा ? मासूमों का दिमागी स्तर कितना कमजोर और भयभीत हो जाएगा इस बात का अंदेशा लगाया जा सकता है।  

गुरु और शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला ताजनगरी आगरा के बाह तहसील क्षेत्र से सामने आया है। यहां जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित एक गांव के जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक का घिनौना रूप सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसडीएम को जो बताया उसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा में पुलिस टीम पर हमला: दबंगों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से किए वार, एसओ सहित महिला पुलिसकर्मी घायल

छठवीं से आठवीं तक के जूनियर हाईस्कूल की 10 छात्राएं सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंची। उन्होंने एसडीएम न्यायिक को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि क्लास में गुरुजी गंदी बातें करते हैं। कहते हैं कि घर में क्या पहनती हो ? क्या करती हो ? विरोध करने पर मारपीट करके धमकाते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: दबंगों ने युवक को दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा, जमकर किया तांडव; घटना सीसीटीवी में कैद

प्रार्थना पत्र में एक शिक्षक के नाम का जिक्र करते हुए कहा गया है कि गुरुजी गंदी हरकतें करते हैं। थप्पड़ मार देते हैं। मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। कोई भी घटना कर सकते हैं। शिक्षक की हरकत से बच्चियां व उनके परिजन दहशत में हैं। एसडीएम न्यायिक ब्रह्मानंद कठेरिया ने बीईओ को मामले की जांच करने और जांच आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *