सुबह से शाम तक रुक-रुककर बरसात, उमस से मिली निजात

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी में रविवार और सोमवार को झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इन दो दिनों में करीब 70 मिलीमीटर पानी गिर सकता है। शनिवार को भी जिले में 10 मिलीमीटर बरसात हुई। इससे वातावरण में ठंडक हो गई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

शनिवार सुबह महानगर में बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में धूप खिलने से उमस हो गई। ढाई बजे के आसपास फिर से मौसम बदलना शुरू हुआ और बरसात शुरू हो गई। कुछ देर बारिश होने के बाद रुक गई। सवा तीन बजे से फिर बरसात होती रही। इसके बाद शाम पांच बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक झमाझम पानी गिरता रहा। बारिश होने से वातावरण ठंड हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को करीब 10 मिलीमीटर बारिश हुई है। अब आगामी दो दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। रविवार और सोमवार को करीब 70 मिलीमीटर पानी गिर सकता है।

सामान्य से 23 फीसदी कम हुई है बारिश

झांसी में अब तक सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। बताया गया कि जून से अब तक 534.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। मगर करीब 410 मिलीमीटर ही पानी गिरा है। हालांकि, मौसम विभाग के आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने के पूर्वानुमान जताया है। इससे झांसी के 850 मिलीमीटर सामान्य औसत वर्ष का आंकड़ा छूने की उम्मीद जगी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें