740 patients reached Jan Arogya Mela in Etah several tests done including dengue and malaria

Fever
– फोटो : Freepik

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले में 33 पीएचसी पर लगाया गया। मेले में बुखार के पीड़ितों की संख्या अधिक रही। कुल 740 मरीजों में से 198 बुखार पीड़ित थे। इसके अलावा पेट की समस्या के मरीजों की संख्या भी काफी रही।

Trending Videos

पीएचसी पर रविवार को लगे मेले में 340 पुरुष, 293 महिलाएं व 107 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इसमें बुखार से ग्रसित 198 मरीज पहुंचे। इनमें से 139 मरीजों की मलेरिया की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं एलाइजा से जांच के लिए 44 बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा पेट दर्द के 140, त्वचा रोग 118 मरीज सहित अन्य कई मरीज उपचार के पहु़ुंचे।

चिकित्सकों ने मरीजों को देखने के बाद उनका उपचार किया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला पीएचसी पर लगाया गया। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इस दौरान दवाएं वितरित की गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *