80 buses will run from Lucknow to Ayodhya after Pran Pratishtha Samaroh.

राम मंदिर की नई तस्वीर
– फोटो : amar ujala

विस्तार


रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद लखनऊ से अयोध्या के बीच रोजाना 80 बसों का संचालन किया जाएगा। इससे तकरीबन 40 हजार श्रद्घालुओं को राहत मिलेगी। बस अड्डों से हर 20 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को बसें उपलब्ध होंगी।

हाल ही में रोडवेज प्रशासन ने कैसरबाग से अयोध्या के बीच एसी जनरथ बसों का संचालन शुरू किया है। वहीं 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज लखनऊ से अयोध्या के बीच 80 बसें संचालित करेगा।

ये भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा : आज नवनिर्मित मंदिर में प्रवेश करेंगे विराजमान रामलला, 23 जनवरी से भक्तों को देंगे दर्शन

ये भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा: आज से अयोध्या में नो एंट्री, सिर्फ आमंत्रित लोग जा सकेंगे, 23 के बाद चलेंगी स्पेशल बस-ट्रेनें

आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से अयोध्या के लिए सीधी बसों की साधारण सेवाएं चलेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि इससे लखनऊ से अयोध्या के बीच साधारण बसों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इन बसों की समय सारिणी बस अड्डों पर लगे एलईडी स्क्रीन पर दिखेगी। इस बाबत तैयारियां पूरी हो गई हैं।

सभी बस अड्डों पर श्रद्धालुओं के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं। इनसे श्रद्धालु बसों के आवागमन की जानकारी ले सकते हैं। परेशानी होने पर यात्री टोल फ्री नंबर-18001802877 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *