{“_id”:”679e82a460acb1454307d2b2″,”slug”:”9-year-old-girl-was-tortured-by-tying-her-hands-and-legstried-people-came-after-hearing-the-noise-and-saved-him-agra-news-c-25-1-agr1008-681826-2025-02-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: हाथ-पैर बांधकर 9 वर्षीय बालिका से दरिंदगी\nकी कोशिश, शोर सुनकर आए लोगों ने बचाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गिरफ्तारी आरोपी – फोटो : agra
आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में शुक्रवार रात को रिश्तेदार के शादी समारोह में आई 9 साल की बालिका से 50 वर्षीय शख्स ने दरिंदगी की कोशिश की। लौटते समय रास्ते में बहाने से रोककर आरोपी उसे झाड़ियों में ले गया। हाथ-पैर बांध दिए, बालिका ने साहस दिखाया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर कई लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर बालिका को बचाया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
Trending Videos
बालिका हरीपर्वत क्षेत्र की है। शुक्रवार रात को उसके घर के पास रहने वाली रिश्तेदार के यहां शादी का कार्यक्रम था। वह भी कार्यक्रम में आई थी। रात करीब 8 बजे पास में ही दुकान पर नमकीन लेने गई थी। रास्ते में 50 वर्षीय व्यक्ति मिला। उसने पहले बात करने की कोशिश की। मगर, जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो रास्ता रोक लिया।
उससे कुछ सामान लाने के लिए कहने लगा। मगर, उन्होंने मना कर दिया। इस पर बालिका का हाथ पकड़ लिया। वह विरोध करने लगी। इस पर झाड़ियों में खींचकर ले गया। उनके हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए। बालिका ने साहस दिखाया। उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर रास्ते से निकलकर जा रहे लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर बालिका को बचाया।
लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। आरोपी सिटी स्टेशन रोड निवासी रामअवतार है। वह घूमता रहता है। उसे जेल भेजा गया है।