95 Female Railway Employees Honored

रेलवे की 95 महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान



लखनऊ। महिला सशक्तीकरण, नवरात्र उत्सव व लखनऊ जंक्शन स्टेशन के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने 95 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्टेशन पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रुति गुप्ता ने महिला कर्मियों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न एवं उपहार दिए। लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर लगी विशेष हैरिटेज प्रदर्शनी का भ्रमण भी कराया गया। समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दीक्षा चौधरी, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना पाटनी, महिला कल्याण संगठन की संयुक्त सचिव अदिति सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *