{“_id”:”6712c2e901fe88dce70c1935″,”slug”:”99-buffaloes-found-stuffed-in-a-container-five-including-the-driver-arrested-orai-news-c-224-1-ori1005-121122-2024-10-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कंटेनर में ठूंसकर भरी मिलीं 99 भैंसें, चालक समेत पांच दबोचे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एट/उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जा रहे कंटेनर को थाना पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने जब कंटेनर खुलवाया तो उसमें 99 भैंसें लदी थीं। उन्हें ऐसे भरा गया था कि वह हिलडुल भी नहीं पा रही थीं।
पुलिस ने कंटेनर को थाने में खड़ाकर चालक सहित पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की है। एट थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खरुसा के पास जा रहे कंटेनर में पशु भरकर ले जाने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने जब उसे रोककर चालक से कागजात मांगे तो वह कागजात तलाशने का नाटक करने लगा।
इस पर पुलिस ने जब कंटेनर को खुलवाया तो मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों के होश उड़ गए। कंटेनर में 99 भैंसों को इस तरीके से भरा गया था कि वह सांस नहीं ले पा रहे थे। इसके साथ ही रस्सियों से उन्हें बांधा गया था। पुलिस ने कंटेनर थाने में खड़ा कराकर बिहार के जिला गोपालगंज थाना उचका के वृंदावन गांव निवासी चालक बड़ेलाल, फिरोजाबाद के थाना नालबंद चौराहा निवासी परवेज, रैवा निवासी सद्दाम, फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के सिक्की सरायं निवासी नईम व फिरोजाबाद के नालबंद निवासी सोहिल को पकड़ लिया।
पुलिस ने कानपुर देहात के मूसा नगर थाना क्षेत्र के लबरसी गांव निवासी अभिषेक द्विवेदी की तहरीर पर सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की है। आरोपियों ने बताया कि वह भैंसों को लादकर आगरा ले जा रहे थे।
