{“_id”:”67820cf1d6516ec8ec0d327b”,”slug”:”a-bomb-threat-to-amu-through-an-email-created-on-a-swiss-company-2025-01-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”AMU: स्विट्जरलैंड की कंपनी पर बने मेल से दी गई धमकी, पुलिस कर रही यूपीआई नंबर की जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एएमयू – फोटो : संवाद
विस्तार
एएमयू की बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल आईडी से दी गई, उसे स्विट्जरलैंड की इंटरनेट एप्लीकेशन प्रदाता कंपनी प्रोटोनमेल पर बनाया गया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन सतर्क हो गया है। विवि में सतर्कता 10 जनवरी को दिनभर सतर्कता बरती गई। जुमे की नमाज में भी एएमयू की हिफाजत की दुआ की गई।
Trending Videos
8 जनवरी को रात 1:18 बजे अलीगढ़ मुस्लिम यूनवर्सिटी के कुलपति सहित 28 प्रशासनिक अधिकारियों को तिवारीश्रीजयंत के नाम से बनाई गई आईडी से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक इस मेल आईडी को स्विट्जरलैंड की इंटरनेट एप्लीकेशन प्रदाता कंपनी प्रोटोनमेल पर बनाया गया है। यह अपने ग्राहकों के डेटा के लिए अधिकतम भौतिक सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अलावा, स्विटजरलैंड में गोपनीयता कानून भी सख्त है। यह अमेरिका और यूरोपीय संघ के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में मेल भेजने वाले की पहचान करना जांच एजेंसियों के लिए आसान नहीं है।
10 जनवरी को यूनिवर्सिटी परिसर से लेकर विभागों में ईमेल को लेकर खूब चर्चा रही है। यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई थी। बाबे सैयद से गुजरकर जेएन मेडिकल कॉलेज या जमालपुर के रास्ते की तरफ जाने वाले अनजान व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। बृहस्पतिवार को धमकी भरे ईमेल के बारे में इंतजामिया ने सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी दे दी। सिविल लाइंस पुलिस, क्राइम विंग, एसओजी, एटीएस, डाॅग स्क्वाड, सर्विलांस समेत तमाम अन्य जांच एजेंसियों ने जांच की।
मगर, पुलिस को कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु जांच में नहीं मिल सकी। ईमेल में दो लाख रुपये की मांग की गई थी। रुपये न मिलने पर एएमयू को बम से उड़ाने की बात कही गई है। यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि पुलिस को ईमेल के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। अगर पुलिस जांच में सहयोग मांगती है, तो जांच में पूरी मदद की जाएगी।