
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली सिधौली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लखीमपुर डिपो की एक बस यूपी 31 टी 8861 लखनऊ से सीतापुर जा रही थी। इस बीच महमूदाबाद चौराहे के पास बस ने टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में बैठे यात्री फर्श पर गिर पड़े। इस टक्कर में बस में सवार दस यात्री घायल हो गए।
सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया है। बस को हाइवे से हटा दिया गया है।
