
हादसे में पलटी डबल डेकर बस।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के काकोरी के मौदा में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग व पुलिसकर्मियों की मदद से अस्पताल भेजा गया।
हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट के पास मौदा में हुआ।
हादसे में कई लोग मामूली घायल हुए। उन्हें अस्पताल से जल्दी ही छुट्टी दे दी गई।
