{“_id”:”66e8a02c16a58d5a1f0d6c46″,”slug”:”a-drunk-passenger-misbehaved-with-a-woman-orai-news-c-224-1-ka11004-119787-2024-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नशे में धुत यात्री ने की महिला संग अभद्रता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:46 AM IST
Trending Videos
उरई। बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार एक महिला यात्री के साथ नशे में धुत व्यक्ति ने अभद्रता कर दी। शिकायत पर जीआरपी ने यात्री के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया।
Trending Videos
साबमरती एक्सप्रेस नंबर 19168 सोमवार की सुबह चार बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी हुई। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर महिला यात्री ने शिकायत की कि उसके कोच में यात्रा कर रहा एक पुरुष यात्री ने उसके ऊपर बाथरूम कर दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी में यात्री को ट्रेन से उतार लिया। महिला यात्री ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ अयोध्या से रायगढ़ के लिए बी-1 कोच में यात्रा कर रही थी। तभी पास में लेटे एक व्यक्ति उनके ऊपर बाथरूम कर दी। इस पर उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत की।
थानाध्यक्ष जीआरपी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या की नयापुरा निवासी महेश कुमार वर्मा (42) इस कोच में यात्रा कर रहे थे। जो अयोध्या से अहमदाबाद जा रहे थे। उन्होंने बताया की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पुरुष यात्री नशे में सेंसलेस था और उसने बाथरूम कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया घटना उन्नाव स्टेशन की है। इस पर उन्होंने मुकदमा पंजीकृत कर केस को जीआरपी थाना उन्नाव ट्रांसफर कर दिया है। आरोपी यात्री को निजी मुचलके पर जमानत पर छोड़ दिया है।