{“_id”:”6797681d5da31179b105cfc0″,”slug”:”a-drunken-man-friend-stole-his-bike-in-mainpuri-2025-01-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: रास्ते में मिला दोस्त तो सजा ली शराब की महफिल, नशे में छोड़ गया घर; अब पता लगा कुछ ऐसा…तलाश रही पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
police – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के नगला गहियर निवासी एक युवक जरूरी काम से शहर आया था, तभी रास्ते में दोस्त मिल गया और दोनों ने जमकर शराब पी। युवक के बेहोश हो जाने के बाद साथी बाइक लेकर गायब हो गया। बाइक की तलाश करता हुआ युवक कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी।
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गहियर निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर को वह अपने किसी काम से शहर आया था। रास्ते में उन्हें दोस्त मिल गया तो उसके साथ शराब की महफिल जम गई। वह कुछ अधिक शराब पी गया और अधिक नशे में आ गया।
इसके बाद दोस्त उसे बाइक पर बैठाकर घर ले गया। घर छोड़ने के बाद बाइक लेकर चला गया। होश में आने के बाद उन्होंने काफी याद किया। काफी तलाश करने के बाद उनकी बाइक भी अभी तक नहीं मिल सकी है।
उन्हें सिर्फ इतना याद है कि बाइक ले जाने वाला उनका दोस्त था। मगर, याद नहीं आ रहा कि वह कौन था। इतने दिनों बाद बाइक भी लेकर नहीं आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।