आगरा। जयपुर हाईवे पर टाटा गेट के पास बारिश से टूटे पेड़ के कारण शनिवार रात को एक बस चालक ने दरोगा और दो सिपाहियों में टक्कर मार दी। सिपाही रोहित कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और पैरों से बस के पहिये निकल गए। हादसा होने पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। घायल सिपाहियों और दरोगा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एसीपी लोहामंडी मंयक तिवारी ने बताया कि टाटा गेट के पास शुक्रवार रात को बारिश से एक पेड़ टूटकर रास्ते पर गिर गया था। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों की दी थी। निरीक्षक देखने भी आए लेकिन पेड़ नहीं हटवाया गया। शनिवार रात 2 बजे फतेहपुर सीकरी की तरफ से आ रही एक कार और बस पेड़ की वजह दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि कार सवार एयर बैग खुलने की वजह से बच गए। इसके बाद कोई अन्य हादसा न हो, तो।थाना शाहगंज के सिपाही रोहित और मोहित कुमार को तैनात किया गया। वह रिफ्लेक्टर की मदद से वाहनों को निकलवा रहे थे। दरोगा अंकुर यादव भी वहां पर मौजूद थे। रात तकरीबन ढाई बजे फतेहपुर सीकरी की तरफ से तेज गति से आ रही बस ने सिपाहियों और दरोगा को चपेट में ले लिया। हादसे की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंच गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही रोहित कुमार को गंभीर चोट लगी है। उसकी पत्नी भी सिपाही हैं।

दो दिन बाद भी नहीं हटाया पेड़

जो कार हादसे का शिकार हुई, उसमें कानपुर के झींझक निवासी नितिन पोरवाल और उनके दोस्त सोनू सवार थे। वह गांव जा रहे थे। जयपुर हाइवे पर टाटा गेट के पास उनकी कार गिरे पेड़ से टकरा गई थी। उसी समय पीछे से आ रही बस के चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया था। वह भी अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में पेड़ से जा टकरा गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वन विभाग ने पेड़ काट छांटकर सड़क के किनारे ही छोड़ दिया। इस वजह से हादसे हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *