{“_id”:”66d4d68d79bf7fee2708ed09″,”slug”:”a-farmer-working-in-the-field-was-bitten-by-a-snake-and-died-orai-news-c-224-1-ori1001-119144-2024-09-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:33 AM IST
उरई। खेत में काम कर रहे किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। शनिवार शाम को कस्बा डकोर निवासी धर्मेंद्र कुमार (55 ) अपने खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। जिसमें वह अचेत हो गए। जानकारी पाकर परिजन खेत पर पहुंचे और उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज लाए। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर आई पुलिस ने धर्मेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र की मौत से उसकी पत्नी चेतना देवी, पुत्र नीरज और बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र परिवार में अकेला कमाने वाला था। अब परिवार के सामने पड़ा संकट खड़ा हुआ है। (संवाद)