संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 May 2025 01:38 AM IST

सुरेश बाबू का फाइल फोटो।

{“_id”:”68279b4f5bc7b85f980a9ec5″,”slug”:”a-father-died-in-an-accident-a-day-before-his-daughters-marriage-kasganj-news-c-175-1-agr1054-131985-2025-05-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: बेटी के विवाह से एक दिन पहले हादसे में पिता की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 May 2025 01:38 AM IST
सुरेश बाबू का फाइल फोटो।
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव नगला भम्मी में बेटी की शादी से एक दिन पूर्व उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार सोरोंजी-कासगंज मार्ग पर पॉलीटेक्नीक के समीप हुए इस हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की जान चली गई जबकि एक होमगार्ड घायल हो गया। दुखद घटना के बाद शादी के घर में मातम छा गया और परिजन का रो-रोककर बुरा हाल है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के गांव नगला भम्मी निवासी सुरेश बाबू (50) पुत्र ठाकुरदास पीआरडी कर्मी के रूप में तैनात था। शुक्रवार की तड़के करीब 4 बजे वह सोरोंजी पॉलीटेक्नीक से ड्यूटी कर लौट रहा था। उसी दौरान सड़क पार करते समय सुरेश बाबू और वहां से गुजर रहे बाइक सवार होमगार्ड सुनील कुमार निवासी नगला खंजी को किसी वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सोरोंजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर ने सुरेश बाबू की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर जिला अस्पताल लौट आए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल होमगार्ड सुनील का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि वाहन की टक्कर से पीआरडी कर्मी की मौत हुई है और एक होमगार्ड घायल हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से अभी तहरीर नही मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।