संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 26 Oct 2025 12:07 AM IST

A five-member team conducted the post-mortem of the leopard's carcass.

फोटो 41- तेंदुए का पोस्टमार्टम कराते वन विभाग के अधिकारी। संवाद



भोगांव (मैनपुरी)। शुक्रवार की रात दुर्घटना में मरने वाले संरक्षित प्रजाति के तेंदुए के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने मैनपुरी रोड स्थित नवीन कृषि मंडी में वन विभाग के कार्यालय में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के उपरांत तेंदुए का वन विभाग ने मंडी परिसर में खाली पड़े स्थान में अंतिम संस्कार कर दिया।शुक्रवार की रात बेवर थाना क्षेत्र में नवीगंज के गांव नेकामऊ जोगा जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दुर्लभ प्रजाति के तेंदुए की जान चली गई थी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए वन कार्यालय भोगांव भेजा था। शनिवार को वन विभाग के पांच पशु चिकित्सकों की टीम ने नवीन कृषि मंडी में खाली पड़े स्थान पर तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। टीम में डॉ अफरोज खान वेबर, डॉ मीना कुमारी, कमलेश तिवारी आदि शामिल रहे।इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा और विवेकानंद दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत एक्सीडेंट से होना लगता है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के तेंदुए जनपद फर्रुखाबाद की कटरी में पाए जाते है ।उन्होंने कहा कि तेंदुआ भटक कर इस क्षेत्र में आ गया इस बात की छानबीन की जा रही है। जिस स्थान पर तेंदुआ मरा हुआ पाया गया है उस स्थान के आस पास सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं । पोस्टमार्टम के उपरांत तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया गया। वहीं, शनिवार को चौकी प्रभारी सुखवीर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल सरायमद्दू के पास होटल पर पहुंचे। होटल पर लगे कैमरों और टोल प्लाजा पर लगे कैमरों में फुटेज देखे। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात वाहन की तलाश जारी है वहीं शुक्रवार देर शाम निकले नर तेंदुआ को लेकर ग्रामीणों में यह अफवाहें घर कर रहीं हैं कि इसका मादा तेंदुआ अभी क्षेत्र में ही होगा। फिलहाल अफवाहों के चलते दहशत का बाजार गर्म है। क्षेत्रीय ग्रामीण रात्रि में अकेले खेतों की तरफ जाने से बच रहे हैं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें