A fountain was installed late at night in front of the Divisional Commissioner's office, the youth made it a selfie point

झांसी के मंडलायुक्त कार्यालय के ठीक सामने देर रात मेन पाइपलाइन फट गई। इससे बीच सड़क पानी के तेज दबाव के कारण कई मीटर ऊंचा फव्वारा बन गया। यहां से निकलते राहगीरों के लिए मानो यह मनोरंजन का साधन बन गया। युवा सेल्फी लेने के लिए ठहर गए तो किसी ने नजदीक से गाड़ी निकाल कर इसे छोटा धुलाई सेंटर बना लिया। एक ओर जहां नगर के कई मोहल्ले बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। इन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति के लिए लोग दिनभर टैंकरों की आस में बैठे रहते हैं। वहीं इस पाइप लाइन के टूटने से लाखों लीटर पानी यूं ही नालियों में बह गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *