संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 15 Oct 2024 12:46 AM IST

a good thought changes life

Trending Videos



कासगंज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय की ओर से अच्छी सोच बेहतर जिंदगी विषय पर आयोजित व्याख्यान में अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी ने श्रोताओं को जीवन के अहम मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर व अच्छी सोच जीवन बदल देती है। हमें उस सोच को अपनाना होगा। भगवान प्यार का सागर है, वह दाता है और हम उसके बच्चे हैं।सोमवार की देरशाम एसएस फार्म पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रेरक वक्ता डॉ. बीके शिवानी ने कहा कि घर में एक पवित्र आत्मा घर को बदल सकती है। सोच बदलाव के लिए शक्ति देती है। हमें परमात्मा के लिए खुद को बदलना होगा। अपनी दिव्यता की शक्ति का आह्वान करना होगा। हम जीवन में जब देने के संस्कार का पालन करते हैं तो उससे शक्ति मिलती है। वह शक्ति का संस्कार है। जीवन में त्योहार जीवन बदलने के लिए संकल्प लेकर आते हैं, लेकिन हम इन संकल्पों को कुछ ही देर में भुला देते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने को एकाग्र करना चाहिए और साकारात्मक रूप से आत्मा की शक्ति को बढ़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने श्रोताओं से सवाल भी किए।कहा कि सोच ही जीवन के बदलाव का आधार है। पाना अच्छा है, कमाना बहुत महत्वपूर्ण है। कमाने के लिए बेहतर सोच और तरीका होना उतना ही जरूरी है। सोच से राई को पहाड़ व पहाड़ को राई बनाया जा सकता है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *