A group of 24 workers of Gayatri Parivar will be ready in all the villages.

 गायत्री मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।

अमेठी। जिले के सभी 685 गांवों में गायत्री परिवार के 24 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएगी। जनसंपर्क अभियान संचालित करने के साथ प्रस्तावित 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व युवा अभ्युदय कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई है।

शहर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सोमवार को युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि व राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ संयोजक आशीष सिंह की अध्यक्षता में सक्रिय समर्थ कार्यकर्ता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मार्च 2025 में जिले में प्रस्तावित 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व युवा अभ्युदय कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने दिसंबर 2024 तक अमेठी के प्रत्येक गांव में 24 कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा। इसके साथ ही बच्चों के लिए बाल संस्कार शाला प्रत्येक ब्लॉक पर चलाए जाने की रणनीति भी तैयार की गई।

गोष्ठी में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक गांव में प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल गठित करने का संकल्प लिया। आशीष सिंह ने युवाओं को व्यसन मुक्ति, वृक्षारोपण, व्यक्तित्व परिष्कार जैसे कार्यक्रमों से जोड़ने की बात कही। महिलाओं को आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी और मां की संस्कारशाला से जुड़कर बच्चों को संस्कारवान बनाने के अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

आचार्य इंद्रदेव शर्मा व नीरज की टोली ने प्रज्ञा गीत गुरुसत्ता से मिला हमें जो प्यार है, बंधा इसी से गायत्री परिवार है.. भजन से मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कार्यकर्ताओं से गायत्री परिवार के साधनात्मक, सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यों से लोगों को जोड़ने के लिए कहा। इस अवसर पर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, राधेश्याम तिवारी, राम शंकर पाठक, डॉ. अंगद सिंह, टीपी सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह दीपक, लाल अशोक सिंह, भानू प्रताप सिंह, सुभाष तिवारी सहित कई मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें