आगरा। मेरा बेटा पढ़ाई कर रहा था। उसे कुछ युवकों ने गलत संगत में डाल लिया था। उसे घर से बुलाकर ले जाया गया और होटल में बेरहमी से हत्या कर दी गई। क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य पूरी घटना में शामिल हैं। अब छोटे बेटे और मुझे भी खतरा है। इसलिए पुलिस की सुरक्षा मिलनी चाहिए। ये बातें राज चाैहान की मां नीरू चाैहान ने कही।

Trending Videos

वह पुलिस मुठभेड़ के बाद बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिलने उनके कार्यालय आई थीं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक जितनी भी कार्रवाई की है, उससे संतुष्ट हूं। बेटे को मारने की पहले ही धमकी दी गई थी। थाना पुलिस सहायता नहीं कर रही है। पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। साथ आए परिवार के सदस्यों ने भी बदमाशों के नाम लिए और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि हत्याकांड में जितने भी आरोपी हैं, उन सभी की सूची तैयार है। पुलिस किसी को बख्शेगी नहीं। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें