www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻
(उरई जालौन) उरई: 45- जालौन-गरौठा व भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी जालौन प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के पक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 मई दिन मंगलवार को कोंच रोड़ स्थित मैकेनिक नगर मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए जालौन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने खुद कमान अपने हाथों में संभाल रखी है। रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, करनसिंह श्रीवास समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पुत्र राजू अहिरवार, शैलेंद्र श्रीवास पूर्व सभासद, अभिषेक कुमार, बृजमोहन नरछा की मौजूदगी में क्षेत्राधिकारी नगर उरई गिरजा शंकर त्रिपाठी ने रैली पंडाल का निरीक्षण किया आज सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जालौन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव रैली इतिहास होगी साथ ही प्रत्याशी की जीत को दर्ज भी करवायेगी।
